Advertisement
नीतीश कुमार ने 19 साल में बिहार में विकास किया - निशांत कुमार

तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार की तबियत पर आ रहे बयानों पर निशांत कुमार ने कहा, "पिताजी की तबियत ठीक है, वह 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं।"
बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। वैसे, नीतीश कुमार अब तक राजनीति में परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर हमलावर रहे हैं, लेकिन निशांत के राजनीति में उतारने को लेकर जदयू में भी मंथन का दौर जारी है। जदयू के कई नेता तो उनके स्वागत को तैयार बैठे हैं। कहा जा रहा है कि होली के बाद निशांत कुमार औपचारिक तौर पर अपने सियासी सफर की शुरुआत करने वाले हैं।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने हाल ही में कहा था कि जब मेरी बेटी राजनीति में आ सकती है, तो निशांत कुमार क्यों नहीं? अगर निशांत राजनीति में आते हैं, तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने हालांकि बिना नाम लिए नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह "हमारे नेता को तय करना है"।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


