Advertisement
नीतीश 'CM मटेरियल' तो हैं ही नहीं, ' PM मटेरियल' कहां से होंगे : गिरिराज सिंह

भाजपा राजद के साथ नीतिगत कारणों से नहीं जा सकती। नीतीश के लिए कोई अंतर नहीं पड़ता। जब घुंघरू बांध ही लिया तो कहीं भी जा सकते हैं।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए उनके कई मंत्री पूजा नहीं कर रहे हैं। ये पूजा तेजस्वी यादव को सीएम बनने के लिए हो रही है। नीतीश कुमार बली का बकरा बनेंगे, वह न इधर का रहेंगे न उधर का रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा ने ही पहली बार मुख्यमंत्री बनाया, भाजपा के पास उस समय 63 एमएलए थे, जबकि जदयू के पास 36 एमएलए थे। पहला भी और अंतिम भी भाजपा ने ही मुख्यमंत्री बनाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने ईमानदारी से संख्या बल को नहीं देखकर, जो कहा उसे किया । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवन में अंतिम बार मुख्यमंत्री हैं, आगे नहीं बनेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


