Advertisement
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण, अमित शाह ने दी बधाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली आगमन पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।"
वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि वे एक मेहनती, अथक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने दो पीढ़ियों तक सेवा की है और उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी काबिलियत साबित की है। एक कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्व संभालने तक का उनका सफर भाजपा की मूल संस्कृति को और दिखाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार। आपके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं।
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए लिखा कि आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों को करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का माध्यम रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


