Nithari serial killings: Koli and Pandher get death sentence for murder of Pinki Sarkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निठारी कांड: दोषी पंढेर और कोली को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 1:57 PM (IST)
निठारी कांड: दोषी पंढेर और कोली को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा के निठारी में दुष्कर्म और हत्या के कई मामलों में से एक में सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने व्यवसायी मनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को एक 20 वर्षीया युवती के अपहरण, हत्या और दुष्कर्म तथा आपराधिक साजिश रचने के मामले में मौत की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें शनिवार को दोषी ठहराया था। विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार त्रिपाठी ने युवती के अपहरण, हत्या और दुष्कर्म तथा आपराधिक साजिश रचने के मामले में पंढेर और कोली के लिए सजा का ऐलान किया। सीबीआई ने 29 दिसंबर, 2006 को यह मामला दर्ज किया था और यह निठारी कांड में दर्ज आठवां मामला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement