लागोस। नाइजीरिया सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के लगभग 348 संदिग्ध सदस्यों को अशांत पूर्वोत्तर बोर्नो प्रांत में छोड दिया है। नाइजीरियाई सेना के 7 डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) ब्रिगेडियर विक्टर इजुग्वू के मुताबिक, सेना ने इन लोगों को विभिन्न आतंकवादी रोधी अभियानों के तहत हिरासत में लिया था।