NIA will interrogate Syed Ali Shah Geelani younger son Naseem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेरर फंडिंग : NIA गिलानी के छोटे बेटे से पूछताछ करेगी, बड़े को दोबारा समन

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 10:43 PM (IST)
टेरर फंडिंग : NIA गिलानी के छोटे बेटे से पूछताछ करेगी, बड़े को दोबारा समन
नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर आतंकवादी वित्तपोषण मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के छोटे बेटे नसीम गिलानी से पूछताछ के लिए उसे समन जारी किया। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने नसीम गिलानी से बुधवार को अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा और उनके बड़े भाई नईम गिलानी को दोबारा समन जारी किया, क्योंकि सोमवार को पेशी के लिए उन्हें एजेंसी ने पहले समन जारी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक, ‘एनआईए ने गिलानी के छोटे बेटे नसीम को समन जारी किया और उनके बड़े बेटे नईम को दोबारा समन जारी किया, जो अचानक बीमार पडऩे के कारण श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और हमारे समक्ष आज (सोमवार) पेश नहीं हुए।’ इससे पहले, दिन में एनआईए ने जम्मू एवं कश्मीर के वकील देवेंद्र सिंह बहल के राजौरी जिला स्थित नौशेरा कस्बे में पैतृक आवास पर छापेमारी की। आतंकवादी वित्तपोषण के मामले में संदिग्ध संलिप्तता को लेकर एक दिन पहले उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement