NIA will bring DSP Devendra Singh arrested from Kashmir Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NIA कश्मीर से गिरफ्तार DSP देवेन्द्र सिंह को दिल्ली लाएगी , पूछताछ में किए अहम खुलासे

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 2:55 PM (IST)
NIA कश्मीर से गिरफ्तार DSP देवेन्द्र सिंह को दिल्ली लाएगी , पूछताछ में किए अहम खुलासे
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों और वकील के जम्मू से पाकिस्तान जाने की योजना थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मामला एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था। सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उसे सम्मान के तौर पर दिए गए पदक और प्रमाण पत्र भी सोमवार को वापस ले लिए। आपको बताते जाए कि 11 जनवरी को डीएसपी दविंदर सिंह और अन्य दो के साथ यात्रा के दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दिन का चीफ नवीद बाबू गिरफ्तार किया गया था।
नवीद साउथ एंड सेंट्रल कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दिन के ऑपरेशन की कमान संभालता था। आतंकी नवीद बाबू हिजबुल मुजाहिद्दिन से जुड़े अपने साथियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाला था। हिजबुल के ये आतंकी जडूरा में आतंकी हमला करने की फिराक में थे और पुलवामा के पास नीवा-पखेरपोरा सड़क पर आईईडी बिछाने की योजना थी। नवीद बाबू को आतंकियों की भर्ती करने वाला मास्टर बताया जा रहा है और वह आईईडी का एक्सपर्ट है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement