Advertisement
नए साल का भव्य आतिशबाजी,रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वागत

इस मौके के मद्देनजर दुनिया के कई बड़े शहरों में सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल इस मौके के दौरान ही बर्लिन और नीस में आतंकी हमले हुए थे।
पेरिस, मेड्रिड और न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुई भीड़ की सुरक्षा के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए। लंदन जैसे बड़े प्रमुख शहरों में हजारों अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया था।
वैश्विक आतंकवादी हमलों के कारण वर्ष 2016 में पूरे साल अशांति की स्थिति बनी रही, लेकिन आज इन खतरों से बेखौफ ऑस्ट्रेलिया नववर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार था और इसके लिए सिडनी में रोशनी से जगमग बंदरगाह पर शानदार आतिशबाजी देखने के लिए भारी तादाद में लोगों का हुजूम उमडा।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में भी भव्य आतिशबाजी के आयोजन हुए। भारत में तकरीबन हर शहर में लोगों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नववर्ष के स्वागत किे आयोजन रखे।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


