new school building inaugrated by kiran kher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवर्निमित गर्वमेंट मॉडल हाई स्कूल का सांसद ने किया लोकापर्ण

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 6:10 PM (IST)
नवर्निमित गर्वमेंट मॉडल हाई स्कूल का सांसद ने किया लोकापर्ण
मनीमाजरा। नवर्निमित गर्वमेंट मॉडल हाई स्कूल का लोकार्पण बुधवार को सांसद किरण खेर ने किया। यह स्कूल कक्षा 10 तक बनाया गया है । पाकेट एक में बना यह हाई स्कूल तीन मंजिला होगा। इस पर लगभग आठ करोड़ 68 लाख 73 हजार 862 रूपये खर्च हुए है । इस स्कूल में पुस्तकालय, प्ले ग्राउण्ड, साईंस लैब, स्टाफ रूम, कैन्टीन के आलावा अन्य आधुनिक सुविधाएं भी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर, एडवाइजर परिमल राय, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन आरजेएस बराड़, चीफ आर्कीटेक्ट कपिल सेतिया, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, एजूकेशन सेक्रेटरी सुरजीत सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सुशील जैन ने महामहिम वी पी सिंह बदनौर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कम्युनिटी सैन्टर में चल रहे स्कूल को नई स्कूल में शिफ्ट करने की मांग की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement