New financial year FY18 starting from today: Here are things that will get cheaper and costlier for you-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वित्त विधेयक लागू: नियम बदले,कहीं बचत-कहीं खर्च बढेंगे

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 8:58 PM (IST)
वित्त विधेयक लागू: नियम बदले,कहीं बचत-कहीं खर्च बढेंगे
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वित्त विधेयक 2017 को आज अपनी सहमति दे दी। इसके साथ ही दो लाख रूपये से अधिक नकद लेनदेन पर रोक और आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आधार नंबर का उल्लेख करने जैसे प्रावधान अमल में आ गये हैं जो अब तक पैन के उल्लेख के साथ यह लेनदेन किया जा सकता था। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, राष्ट्रपति ने कल असम के अपने आधिकारिक दौरे पर जाने से पहले वित्त विधेयक को अपनी संस्तुति दे दी। अधिया ने कहा कि इसके साथ ही वित्त विधेयक शनिवार से प्रभावी हो गया है। यह पहली बार है कि कर के नये प्रावधानों के साथ पूरा बजट वित्तीय वर्ष की शुरूआत से पहले प्रभाव में आ गया। अधिया ने कहा कि अब यदि दो लाख रपये से अधिक का नकद लेनदेन किया जाता है तो उसे उतना ही जुर्माना चुकाना होगा। यह जुर्माना नकद राशि प्राप्त करने वाले व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान को चुकाना होगा। इसके साथ ही अब पैन के लिये आवेदन करते समय अथवा आयकर रिटर्न दाखिल करते हुये आधार नंबर का उल्लेख जरूरी कर दिया गया है। वित्त विधेयक में यह भी व्यवस्था दी गई है कि व्यक्ति को एक जुलाई 2017 की स्थिति के अनुसार सरकार को अपना आधार नंबर इस तरीके से बताना होगा कि सरकार उसे अधिसूचित कर सके। वर्ष 2017-18 के लिये आयकर दरों में भी बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री ने एक अप्रैल 2017 से शुरू हुये चालू वित्त वर्ष के लिये व्यक्तिगत आयकर की दर ढाई लाख से पांच लाख रपये की सालाना आय पर 10 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी। आम नौकरी पेशा और निम्न आय वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।
आज से नया वित्त वर्ष शुरू ...
आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष में सिर्फ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ही बदलाव नहीं हुआ है बल्कि और भी बहुत सी चीजों के दाम घट बढ गए हैं। कई मोर्चों पर आपको पहले की तुलना में अब अधिक जेब भी ढीली करनी होगी, आइए जानते हैं नए वित्त वर्ष में आज से क्या क्या बदल गया है। कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान:

अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान हो गया है। आज से नया फॉर्म मिलेगा जो कि सिर्फ एक पेज का होगा। सरकार ने आईटीआर-2-ए फार्म खत्म कर दिया है जिसका इस्तेमाल वे व्यक्ति तथा एचयूएफ करते थे जिनकी व्यवसाय या पेशे और पूंजी लाभ से कोई आय नहीं थी और न विदेश में कोई संपत्ति थी। फिलहाल देश में 29 करोड लोगों के पास स्थायी खाता संख्या (पैन) है लेकिन फिलहाल केवल छह करोड पैनधारक ही आयकर रिटर्न भरते हैं। आईटीआर-1 के लिये ई-फाइलिंग की सुविधा एक अप्रैल से चालू होगी और आईटीआर निर्धारित समयसीमा 31 जुलाई तक तक भरा जा सकता है।
पीएफ औ छोटी बचत पर कम ब्याज:
अब पीपीएफ और छोटी बचत जमा योजनाओं पर कम ब्याज मिलेगा। इनमें 0.1 फीसदी की कटौती की गई है।
ट्रेन में विकल्प सेवा:
नए वित्त वर्ष में ट्रेन विकल्प सेवा शुरू की गई है। ट्रेन का टिकट कन्फर्म नहीं होने पर उस रूट की दूसरी ट्रेन में सीट मिलेगी सीट। लेकिन यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट पर ही उपलब्ध होगी।
इंश्यारेंस महंगा:
आज से मोटर गाडियों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस महंगा हो गया है। मोटर गाडियों पर थर्ड पार्टी इंश्यारेंस प्रीमियम करीब 50 फीसदी बढ गया है।
हैंडबैग पर सुरक्षा टैग नहीं लगेगा:
आज से देश के कुछ हवाईअड्डों पर यात्रियों के हैंडबैग पर सुरक्षा टैग नहीं लगेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज से यात्रियों के हैंडबैग पर सुरक्षा टैग नहीं लगेगा।
एसबीआई खाते में न्‍यूनतम जमा राशि रखना अनिवार्य
एक अप्रैल से स्‍टेट बैंक के खाते में तीन बार निशुल्‍क पैसे जमा होंगे. उसके बाद हर डिपॉजिट पर 50 रुपये का शुल्‍क लगेगा। इसके साथ ही अब बैंक अकाउंट में पांच हजार रुपये न्‍यूनतम बैलेंस भी रखना होगा। इसके तहत न्‍यूनतम राशि नहीं रखने पर 20 से 100 रुपये जुर्माना लगेगा। करेंट अकाउंट में यह राशि 500 रुपये तक हो सकती है। हर तीन महीने में 15 रुपये एसएमएस शुल्‍क लिया जाएगा।
नकद लेनदेन
एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक दो लाख रुपये तक का ही नकद लेनदेन किया जा सकेगा।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement