New Cabinet sworn in Pakistan Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब्बासी ने नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, पाक को 4 साल बाद मिला विदेश मंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 11:23 PM (IST)
अब्बासी ने नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, पाक को 4 साल बाद मिला विदेश मंत्री
इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पहले बुधवार को किया जाना था, लेकिन सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के शीर्ष नेता कैबिनेट के सदस्यों के रूप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप नहीं दे सके। इस कारण इस शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया गया। पिछले कई दिनों से पीएमएल-एन के नेतृत्व में कई बैठकों का आयोजन हो रहा था। अब्बासी के मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के साथ ही, पार्टी के नेतृत्व में भविष्य की कार्रवाई की योजना तैयार करने के लिए कई सत्र आयोजित किए जा रहे थे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि शहबाज शरीफ पंजाब नहीं छोडऩा चाहते थे। इस प्रांत पर 2008 से ही उनका शासन था। शहबाज के करीबियों का दावा है कि मुख्यमंत्री का मानना है कि मुख्यमंत्री का मानना है कि आगामी आम चुनाव में एक वर्ष से भी कम समय रह गया है और ऐसे में पंजाब में उनकी निरंतरता महत्वपूर्ण है। पनामा पेपर मामले में सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद नवाज शरीफ ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद संघीय कैबिनेट भंग कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें - यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement