Advertisement
वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लोबाना सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा, नरेंद्र नंदी, पवन शर्मा, राजीव मोदगिल, अच्छे लाल हाफिज अनवारुलक विक्रम चोपड़ा मनोज लोबाना और सुरजीत ढिल्लों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एच.एस. लक्की ने सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के जमीनी विस्तार का संकेत है। वार्ड नंबर-4 में इन साथियों के जुड़ने से कांग्रेस का संगठनात्मक आधार और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आने वाले समय में सभी नए साथी मिलकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे और चंडीगढ़ के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


