Neighbor Deadly attack on Couple in Mutual rivalry in kota -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपसी रंजिश में पडौ़सियों ने किया दंपती पर जानलेवा हमला

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 3:04 PM (IST)
आपसी रंजिश में पडौ़सियों ने किया दंपती पर जानलेवा हमला
कोटा। नैनवा थाना इलाके में आपसी रंजिश को लेकर एक परिवार के लोगों ने पडौ़स में रह रहे दंपती पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में पति पत्नी के सिर में चोटें आई हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कोटा इलाज के लिए भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों की मौजूदगी में दोनों का इलाज चल रहा है। दरअसल नैनवा कस्बे एक गांव में हंसराज अपने परिवार के साथ रहता है। गांव में ही पडौ़स में रहने वाले मोहन, धनराज से हंसराज की काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसकी शिकायत भी पीडित ने थाने में कर दी थी लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। वहीं एक बार फिर पडौसियों ने दंपती को निशाना बनाया ओर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं पीडित दंपती का आरोप है की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की है। ऐसे में पीडित दंपत्ति ने पुलिस पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement