Advertisement
उदयपुर में भवनों की बढ़ती ऊँचाई पर चिंतन की आवश्यकता

वह बताते है कि बहुमंज़िला भवन या कॉम्प्लेक्स बनाने की प्रथा बढ़ने का कारण ज़मीन की बढ़ती कीमतें हैं और क़ीमतें बढ़ने का कारण उदयपुर के मूल निवासी तो कम , बाहर से आ कर बसने वाले ज़्यादा हैं। कोई भी व्यक्ति जो बाहर से आ कर यहाँ बसने का मन बनाता है उसका मुख्य आधार यहाँ की प्राकृतिक छटा, समसीतोष्ण मौसम, कम दूरियाँ और हरियाली है।
अब विडंबना यह है कि उदयपुर के। जो मुख्य आकर्षण है, वही इन विशाल बहुमंज़िला कॉम्प्लेक्सों के कारण बर्बाद हो रहे हैं। इस परिपाटी से आशंका यह है कि कुछ ही सालों में उदयपुर के ये आकर्षण ही समाप्त हो जाएँगे और उदयपुर भी मिनी गुड़गाँव बन जाएगा।
क्या सजग नागरिकों व यहाँ के नीति निर्धारकों को मिलजुल कर अभी से इस बारे में विचार कर उदयपुर को अति आधुनिक उदयपुर न बनने देने के लिये सुनियोजित नीति का निर्धारण नहीं करना चाहिए ?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


