Advertisement
ईरानी राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत पर बोले एनडीए के नेता, युद्ध नहीं, संवाद से ही संभव है हर संकट का समाधान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और इससे सभी पक्षों को नुकसान होता है। समुद्री मार्गों में किसी भी प्रकार की बाधा न केवल विकासशील बल्कि विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के लिए भी हानिकारक है।
अजय आलोक ने आगे कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत कर वहां की जनता की चिंता भी व्यक्त की है। वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अजय आलोक ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री वैश्विक तौर पर इस युध्द को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि किसी भी समस्या का समाधान केवल कूटनीतिक प्रयासों से ही निकाले जा सकते है। बातचीत से हल हो सकता है। युध्द किसी चीज का समाधान नहीं है।"
वहीं जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी नीरज कुमार ने भी इस बातचीत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव पूरी दुनिया के लिए आर्थिक चुनौतियां पैदा कर रहा है। ऐसे में भारत की भूमिका और उसकी कूटनीतिक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक और राहत देने वाली पहल बताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


