Advertisement
गुजरात में एनसीसी को मिली नई ताकत, सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे आणंद जिले में नए केंद्र का उद्घाटन

वल्लभ विद्यानगर एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नवली में एनसीसी अकादमी का उद्घाटन करने के लिए पधारे हैं। गुजरात में इस समय एनसीसी कैडेट्स की कुल संख्या लगभग 70,000 है, और यह निरंतर बढ़ रही है। आने वाले समय में लगभग 15,000 नए कैडेट्स भी एनसीसी में शामिल होंगे। यानी, गुजरात राज्य में एनसीसी कैडेट्स की कुल संख्या 85,000 तक पहुंचने की संभावना है। इस पूरे प्रशिक्षण ढांचे को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गुजरात में कुल पांच ग्रुप हेडक्वार्टर्स कार्यरत हैं, जामनगर, राजकोट, अहमदाबाद, वल्लभ विद्यानगर और वडोदरा। नवली स्थित इस एनसीसी अकादमी का पहला चरण पूर्ण हो चुका है और दूसरे चरण के लिए गुजरात सरकार द्वारा पहले ही 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
यहां गुजरात के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के लगभग 9 जिलों के कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अकादमी में अत्याधुनिक रॉक क्लाइम्बिंग वॉल, बैटल ऑब्स्टेकल कोर्स, फील्ड फायरिंग रेंज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, सभी कक्षाएं डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम छात्रों को ऐसा प्रशिक्षण दें, जिससे वे आने वाले समय में एक सफल और अनुशासित समाज की स्थापना में योगदान दे सकें।
सीएम के आगमन और एनसीसी केंद्र के उद्घाटन पर 4 गुजरात बटालियन की एनसीसी कैडेट अन्वी जाधव ने बताया कि यहां नवली में जो एनसीसी अकादमी शुरू हो रही है, उसका उद्देश्य यह है कि एनसीसी कैडेट्स को एक जगह पर संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सके। यहां व्यक्तित्व विकास और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही, यहां फायरिंग रेंज की सुविधा है, जहां कैडेट्स फायरिंग का अभ्यास कर सकते हैं। स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग की भी व्यवस्था है। क्लासरूम और ड्रिल ग्राउंड भी इस अकादमी में उपलब्ध हैं। इस अकादमी के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन में वृद्धि और सैन्य प्रशिक्षण की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
सीएम के आगमन और एनसीसी केंद्र के उद्घाटन पर 4 गुजरात बटालियन की एनसीसी कैडेट तुलसी होजा ने बताया कि हम सभी कैडेट्स यहां अपने आत्मबल को मजबूत करेंगे, नेतृत्व की भावना को विकसित करेंगे और अपने राष्ट्र की आजादी की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। मुख्यमंत्री का हमारे बीच आना बहुत बड़ी प्रेरणा है। हम सब बहुत उत्साहित और गर्वित महसूस कर रहे हैं कि हमें उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सीखने का अवसर मिल रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


