Advertisement
झारखंड के कोल्हान में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा कायम रहे।
इसके पहले 4 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए थे। 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आस-पास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर जब्त किए गए थे। 18 जून को जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


