नई दिल्ली। नक्सलियों ने छत्तीसगढ में दंतेवाड़ा की तर्ज पर एक बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रची है। इसका इनपुट मिलने के बाद सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ और एनआईए समेत छत्तीसगढ पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दंतेवाडा में हाल ही हुए हमले में सीआरपीएफ के 7 जवान शहीद हुए थे।
नक्सलियों की इस साजिश की खुफिया रिपोर्ट मिलने पर केंद्र सरकार तुरंत हरकत में आ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सली नेशनल हाईवे 30 के आसपास बारूदी सुरंगों और खतरनाक हथियारों से सुरक्षाबलों के कैंप को निशाना बनाने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के कई बडे अधिकारी नक्सलियों की हिट लिस्ट में हैं।
नक्सलियों ने तैयार किए 15-20 लड़ाके