Advertisement
विधायक पति के साथ बुुलेट पर सवार होकर मतदान करने पहुंचीं नवनीत कौर राणा

उधर, कैजुअल सफेद कुर्ता-पायजामा पहने उनके विधायक पति रवि धीमी गति से मोटरसाइिकल चलाते रहे।
बातचीत के दौरान खुश नजर आ रहीं नवनीत ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की प्रशंसा की और हिंदू देवी-देवताओं का जिक्र किया।
मतदान केंद्र पहुंचने पर राणा दंपति ने बारी-बारी से मतदान किया। अपनी स्याही लगी उंगलियों काेे दिखाते व आम मतदाताओं के साथ बातचीत करते हुए वे मतदान केंद्र से बाहर निकले।
पंजाबी मूल के एक पूर्व सैनिक की मुंबई में जन्मी बेटी, नवनीत कौर अक्सर सड़कों पर निकलकर लोगों से घुलती-मिलती रहती हैं।
पिछले साल जून में वह अचानक एक किसान के खेत में पहुंच गईं और ट्रैक्टर चलाया।
महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ तकरार के बाद नवनीत ने कई रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और चर्चा में रहीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


