बीजिंग के ग्रेटहॉल में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस का आगाज़
khaskhabar.com: मंगलवार, 05 मार्च 2019 8:43 PM (IST)
क्या होता है एनपीसी के सत्र में
एनपीसी चीन की सर्वोच्च
सत्ताधारी संस्था है। जो कि तमाम मसौदों और कानूनों आदि पर विचार कर उन्हें
पारित करती है। सत्र शुरू होते वक्त चीनी प्रधानमंत्री सरकारी कार्य
रिपोर्ट पेश करते हैं। जिसमें पिछले साल निर्धारित लक्ष्यों के कार्यान्यवन
की स्थिति और नए साल के लिए लक्ष्य तय किए जाते हैं। 2980 जन प्रतिनिधि
लगभग दस दिन तक देश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श
करते हैं। जिसमें आर्थिक व सामाजिक विकास योजना भी शामिल होती है। इस बार
के अधिवेशन में विदेशी निवेश बढ़ाने और बाजार के खुलेपन पर जोर दिया जाएगा।
साथ ही विदेशी उद्यमों और निवेशकों के हितों की रक्षा भी की जाएगी।
इसके
अलावा पिछले साल के बजट की समीक्षा और 2019 के बजट के मसौदे पर चर्चा
होगी। वहीं एनपीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट, चीनी सर्वोच्च जन
अदालत व चीनी सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट कीरिपोर्ट पर भी गहन विमर्श होना
है। यहां बता दें कि एनपीसी के दूसरे पूर्णाधिवेशन का समापन 15 मार्च को
होगा। अनिल आज़ाद पांडेय चाइना मीडियाग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार हैं।