National Conference Makes Major Move to Protest in Delhi Demanding Special Status-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘विशेष राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी, नेशनल कॉन्फ्रेंस का बड़ा कदम

khaskhabar.com: बुधवार, 01 जुलाई 2026 10:38 PM (IST)
‘विशेष राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी, नेशनल कॉन्फ्रेंस का बड़ा कदम
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। Farooq Abdullah के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ‘विशेष राज्य का दर्जा’ बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। श्रीनगर के गुपकार स्थित आवास पर हुई पार्टी की अहम बैठक में विरोध प्रदर्शन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस आंदोलन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ-साथ उन सभी राजनीतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा जो एनडीए से अलग हैं। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी दलों को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे और फारूक अब्दुल्ला स्वयं कई नेताओं को पत्र लिखकर इस प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करेंगे।
पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर आयोजित करने की योजना है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस का रुख पहले से ही इस मुद्दे पर सख्त रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा था कि पार्टी किसी को भी आंदोलन में शामिल होने के लिए “भीख” नहीं मांगेगी, बल्कि जो लोग समर्थन करना चाहें, वे स्वयं आगे आएं।
पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा और जम्मू-कश्मीर की संवैधानिक मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement