Narendra Modi to inaugurate APJ Abdul Kalam memorial in Tamil Nadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

APJ अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी आज, PM मोदी करेंगे कलाम स्मारक का उद्घाटन

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 10:07 AM (IST)
APJ अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी आज, PM मोदी करेंगे कलाम स्मारक का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी बरसी पर रामेश्वरम में स्मारक का उदाटन करेंगे। पीएम मोदी इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का डिजाइन और इसका निमार्ण पी. करमबू में डीआरडीओ ने किया है। पीएम मोदी यहां ध्वजारोहण करेंगे और कलाम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक प्रदर्शनी बस कलाम संदेश वाहिनी को भी रवाना करेंगे। यह बस देश के अनेक राज्यों से होते हुए 15 अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी। कलाम की जयंती 15 अक्तूबर को है। इसके बाद मोदी एक जनसभा के लिए पंडपम जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement