muzaffarpur hit and run case manoj baitha surrenders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस : आरोपी नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर

khaskhabar.com: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 08:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर हिट एंड रन केस : आरोपी नेता मनोज बैठा ने किया सरेंडर
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर सडक़ हादसे के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता मनोज बैठा ने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बोलेरो से चुकलकर 9 बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि सरेंडर करने के बाद मनोज बैठा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि इस हिट एंड रन मामले में मनोज के भी घायल होने की खबर मिली थी। इलाज के लिए पहले मनोज बैठा को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में मनोज को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इस हादसे की खबर सामने आते ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेता मनोज बैठा पर आरोप लगाए थे। तेजस्वी ने मनोज के नेपाल भाग जाने की बात भी कही थी। बीजेपी ने इस हादसे के बाद मनोज बैठा को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। मनोज बैठा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। इसलिए बिहार में शराबबंदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। मनोज बैठा सीतामड़ी जिले के सोनवरसा में फतेहपुर के निवासी हैं। मनोज बैठा 5 साल से बीजेपी में हैं। दो साल पहले मनोज को सीतामड़ी जिले की नई कार्यकारिणी के गठन पर जिला महामंत्री बनाया गया। मनोज बैठा ने सीतामढ़ी के आरक्षित बथनाहा विधानसभा से पिछले चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement