Mutilated body of a woman found inside a flat in South Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिणी दिल्ली में फ्लैट के अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला

khaskhabar.com: शनिवार, 09 दिसम्बर 2023 11:48 AM (IST)
दक्षिणी दिल्ली में फ्लैट के अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में एक फ्लैट के अंदर एक 30 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सानिया राय के रूप में हुई और वह मालवीय नगर इलाके के खेड़की एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे एक फ्लैट से दुर्गंध आने के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल मालवीय नगर थाने में मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉल करने वाले, जो फ्लैट का मालिक भी है, ने पुलिस को बताया कि एक महिला फ्लैट में रहती है और उन्होंने उसे पिछले 10-15 दिनों से नहीं देखा है।"
मौके पर पहुंचने पर मालिक ने बताया कि उसने बिल्डिंग की पहली मंजिल सानिया को किराए पर दी थी।
अधिकारी ने कहा, “वह जुलाई, 2022 से उस फ्लैट में रह रही थी। जाँच करने पर, फ्लैट अंदर से बंद पाया गया। मालिक और पड़ोसियों की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खोला गया और फ्लैट के अंदर सानिया का शव फर्श पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था।
“शरीर बुरी तरह सड़ चुका था। क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को संरक्षण के लिए एम्स शवगृह में भेज दिया गया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement