Murder accused in the case arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 08 जुलाई 2018 8:09 PM (IST)
हत्या का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की SIT शाखा सोनीपत ने हत्या की घटना के मुख्य आरोपी 50 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामनिवास पुत्र ईश्वर सिंह निवासी पिपली जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गत 24 जून को दलजीत निवासी पिपली ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि उसके भतीजे आशीष उर्फ आशू की रामनिवास व दो अन्य व्यक्तियो ने रामपुर स्थित जिम में गोली मारकर हत्या की है। एस.आई.टी. शाखा सोनीपत की टीम ने आरोपियों की खोजबीन करते हुये घटना के मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश रामनिवास निवासी पिपली को सुखदेव ढाबा जी.टी. रोड मुरथल से स्कारपियो गाड़ी सहित गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि आरटीआई लगाने की रंजिश को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी को कल न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जायेगा। शीघ्र ही घटना मे संलिप्त अन्य आरोपियो को भी गिरफतार कर लिया जायेगा। मामले की विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement