Murarilal Agarwal elected unopposed president of Lalsot Fertilizer Seed Traders Federation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट खाद बीज व्यापार महासंघ के मुरारीलाल अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

khaskhabar.com: रविवार, 31 अगस्त 2025 11:29 AM (IST)
लालसोट खाद बीज व्यापार महासंघ के मुरारीलाल अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
लालसोट। शनिवार 30 अगस्त को रामशाला बालाजी डीडवाना में लालसोट खाद बीज व्यापार महासंघ की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच दीपक पटेल रहे। बैठक में सर्वसम्मति से मुरारीलाल अग्रवाल (दौसा वाले) को महासंघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने उन्हें फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। गोठ में प्रमुख रूप से विकाश शर्मा, नंदकिशोर पांखला, बत्तीलाल सैनी, गोपाल सैनी, रामभजन टोरड़ा वाले, रामबाबू खंडेलवाल, विमलेश, पप्पू रड़बा, अजय सैनी, दीपक शर्मा, बबलू शर्मा, विष्णु डीडवाना, विमल डीडवाना, विष्णु दौसा वाले सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और संगठन के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement