Advertisement
मुंबई कुर्ला बेस्ट बस हादसा : घायलों से मिले कांग्रेस विधायक अमीन पटेल

ड्राइवरों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा, ''सबसे पहले कांट्रेक्ट पर हो रही भर्तियां बंद होनी चहिए। 10 दिन पहले ड्राइवर की भर्ती हुई थी और उसके बाद उसे एक इलेक्ट्रिक बस दे दी गई थी और बस काबू में नहीं होने की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसा और भी बड़ा हो सकता था। मगर यह जो हुआ है, वह गलत हुआ है, कांट्रेक्ट सेवा बिल्कुल बंद कर देनी चाहिए।''
कर्नाटक विधानसभा में सावरकर की मूर्ति हटाए जाने पर उन्होंने कहा, ''यह कर्नाटक का मामला है। कर्नाटक के लोग इस बारे में बात करेंगे, आज हमारे सामने जो बहुत बड़ा मुद्दा है, वह युवाओं की बेरोजगारी है।
उन्होंने कहा आने वाले दिनों में कांग्रेस अपनी विपक्ष की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे।
बेलगाम को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग पर वह बोले, ''यह बेलगाम की सीमा का प्रश्न है जिसे जल्द ही हल किया जाना चहिए। यह काफी समय से चल रहा है। केन्द्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करके इसे जल्द ही सुलझा जाना चहिए और महाराष्ट्र के लोगों को न्याय दिलाना चहिए। ''
जौनपुर मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष के कोर्ट में जाने को लेकर विधायक ने कहा, ''इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए और ये जो इस देश का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश है, उसे रोका जाना चहिए।''
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा, ''अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए। बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है उसके ऊपर भी रोक लगानी चाहिए। यहां तक की जो फिलिस्तीन में भी हो रहा है उस पर भी रोक लगाने की जरूरत है।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


