मुंबई। मुंबई में लगातार जारी रही बारिश के बाद रविवार को हाई टाइड यानी ज्वार के
चलते मुंबई तट पर साढे चार मीटर तक ऊंची लहरें उठीं और दिन भी मरीन ड्राइव
पर सैलानियों व शहरवासियों की भीड जुटी रही।
इससे पहले की खबर के अनुसार...मुंबई में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश हुई, जिस कारण
उपनगरीय ट्रेन सेवा में बाधा पहुंची। मौसम विभाग ने मुंबई, कोंकण और गोवा
क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की।