Mumbai attack plotter Tahawwur Rana may be extradited : Source-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

26/11 हमला : साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को जल्द भेजा जा सकता है भारत

khaskhabar.com: सोमवार, 14 जनवरी 2019 1:23 PM (IST)
26/11 हमला : साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को जल्द भेजा जा सकता है भारत
वाशिंगटन। मुंबई में वर्ष 2008 में 26 नवंबर को हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत की वित्तीय राजधानी पर हमला किया था, जिसमें छह अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। पुलिस ने 9 आतंकियों को मौके पर मार गिराया था और एक आतंकी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। इस बीच एक सूत्र के अनुसार हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को जल्द भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है। राणा को वर्ष 2009 में गिरफ्तार किया गया था। भारत सरकार ट्रम्प प्रशासन के ‘पूरे सहयोग’ के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। राणा की जेल की सजा दिसंबर 2021 में पूरी होगी। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यहां सजा पूरी होने पर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है।’ इस दौरान जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया पूरी करना एक ‘चुनौती’ है। भारत का विदेश, गृह, कानून एवं विधि और अमेरिकी विदेश और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement