mp murli manohar joshi on back fut in bjp kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैकफुट पर सांसद मुरली मनोहर जोशी, समर्थक निराश

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 09:53 AM (IST)
बैकफुट पर सांसद मुरली मनोहर जोशी, समर्थक निराश
कानपुर। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही वरिष्ठ नेता व कानपुर सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी बैकफुट पर दिखे। जिसके बाद से लगातार उनकी अनदेखी हो रही है। कानपुर में उनके सहारे विधानसभा चुनाव लड़ने का ख्वाब देख रहे छोटे नेता पूरी तरह से निराश हो गये हैं। वरिष्ठ नेता व कानपुर सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भाजपा आलाकमान द्वारा बार-बार दरकिनार किया जा रहा है। जिससे उनके चाहने वाले खासे परेशान हो गये हैं। न तो उन्हे मंत्रिमण्डल में जगह मिली और न ही अपने प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में उनको तरजीह दी गई है। एक और जहां उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया वहीं अब उनके किसी भी समर्थक पर पार्टी ने विश्वास नहीं किया है। बताते चलें कि कानपुर में सीसामऊ, कल्याणपुर व किदवई नगर विधानसभा सीटों पर कई ऐसे नेता हैं जो उन्ही के सहारे क्षेत्र में जमकर प्रचार-प्रसार कर रहें थे और विधानसभा सीट का ख्वाब देख रहे थे। लेकिन अब टिकट न मिलने से उनके समर्थकों पर असंतोष व्याप्त हो गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक समर्थक का कहना है कि हमारे संभावित दावेदार को टिकट न मिलने का एक मात्र कारण जोशी जी के गुट का माना जाना है। नहीं तो क्षेत्र में पकड़ की दृष्टि से पार्टी उन्हीं को टिकट देती।
यह रहे दावेदार


सांसद जोशी के समर्थक वैसे तो पूरे शहर में है पर कुछ ऐसे हैं जो उन्ही के सहारे विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। जिनमें सीसामऊ से पार्षद सत्येन्द्र मिश्रा, किदवई नगर से नीरज चतुर्वेदी व कल्याणपुर से दिनेश अवस्थी प्रमुख हैं।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement