MP: Cable operator shot dead in Mandsaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मप्र : मंदसौर में केबल ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 4:02 PM (IST)
मप्र : मंदसौर में केबल ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर केबल नेटवर्क संचालक युवराज सिंह चौहान की हत्या कर दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वारदात के बाद से क्षेत्र में तनाव है, भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कथित तौर पर चौहान हिंदूवादी संगठन से भी जुड़े हुए थे। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में गीता भवन के पास एक चाय ki दुकान पर युवराज सिंह चौहान खड़े थे तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और चौहान को गोली मार दी। चौहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, चौहान एक केबल नेटवर्क के संचालक होने के साथ ही हिंदूवादी संगठन के नेता भी थे। उन्हें बदमाशों ने तीन गोली मारी। वारदात के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और तनाव व्याप्त हो गया है। हालात को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement