Advertisement
अलवर में मस्जिद के इमाम ने की बच्ची के साथ रेप की कोशिश, मामला दर्ज

वहीं, राजगढ़ थाना के प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि एक शख्स ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बच्ची के साथ एक इमाम ने रेप की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन, आरोपी इमाम घटना के बाद से फरार है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी इमाम को पकड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है।
ज्ञात हो कि अलवर जिले में बीते कुछ समय में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। यहां पिछले कुछ समय में हत्या, लूट, डकैती, अवैध वसूली और फिरौती के मामले दर्ज किए गए हैं। जो अलवर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


