Morning Headlines: Crowd of devotees for darshan and worship in Hanuman temples including Ayodhya on Hanuman Jayanti.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मॉर्निंग हैडलाइंस : हनुमान जयंती पर अयोध्या समेत हनुमान मंदिरों में दर्शन व पूजा के लिए भक्तों की भीड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 08:28 AM (IST)
मॉर्निंग हैडलाइंस : हनुमान जयंती पर अयोध्या समेत हनुमान मंदिरों में दर्शन व पूजा के लिए भक्तों की भीड़
अयोध्या: 'हनुमान जयंती' के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सरयू नदी में स्नान किया। हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली: हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हनुमान जयंती' के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 'हनुमान जयंती' के अवसर पर लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
तमिलनाडु: मदुरै में चिथिराई उत्सव के दौरान भगवान कल्लालगर को वैगई नदी में प्रवेश कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश में भीषण आग

रविवार (21.4) शाम को भीषण आग लगने के बाद ग़ाज़ीपुर लैंडफिल से धुआं निकलना जारी है।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में 1000 कैदियों को शुगर : डीजीपी
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने कहा, "...खाना हमारे यहां समय पर दिया जाता है। अदालत आदेश के चलते इन्हें घर से खाना आता है। जिसकी जांच में 5 से 7 मिनट का समय लगता है। हमारे यहां लगभग 900-1000 कैदियों को मधुमेह है। हम जिनका प्रबंधन कर रहे हैं। मेरे लिए ये मुद्दे नहीं हैं। लेकिन अगर लोग राजनीति के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, मुझे इसमें शामिल नहीं होना..."

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement