Advertisement
साल 2025 तक अमेरिका में खसरे के 900 से अधिक मामले सामने आए : सीडीसी

इसी बीच, अमेरिका में 26 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 12 बच्चों की मौसमी इन्फ्लूएंजा वायरस इंफेक्शन से मौत हुई है। इस फ्लू सीजन में अब तक बच्चों की कुल 216 मौतें हो चुकी हैं। यह संख्या अब तक के किसी भी सामान्य (गैर-महामारी) फ्लू सीजन से ज्यादा है। पिछली सबसे ज़्यादा संख्या 207 थी, जो 2023-2024 के सीजन में दर्ज की गई थी।
सीडीसी का कहना है कि हालांकि अब फ्लू के मामले धीरे-धीरे घट रहे हैं, लेकिन इस बार का फ्लू सीजन बहुत गंभीर रहा है और इसने बच्चों, बड़ों और बुजुर्ग सभी उम्र के लोगों को प्रभावित किया है। ऐसा गंभीर सीजन 2017-2018 के बाद पहली बार देखा गया है।
इस बार अमेरिका में फ्लू की वजह से अब तक लगभग 4.7 करोड़ लोग बीमार हुए हैं, 6.1 लाख लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है और 26,000 लोगों की मौत हुई है।
सीडीसी लगातार यह सलाह दे रहा है कि 6 महीने की उम्र से ऊपर के सभी लोग हर साल फ्लू का टीका जरूर लगवाएं, जब तक यह वायरस फैल रहा हो।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के डॉक्टर शॉन ओ’लेरी का कहना है कि इस बार फ्लू के ज्यादा गंभीर होने की एक बड़ी वजह यह है कि पहले के मुकाबले कम बच्चों को फ्लू का टीका लगाया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


