नई दिल्ली। रिठाला इलाके की झुग्गियों में रविवार देर रात आग की चपेट में
आकर 400 से अधिक झुग्गियां खाक हो गयी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बेघर हुए लोगों के लिए सरकार की तरफ से मदद का इंतजाम किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार रात लगभग 1 बजे आग लगने की सुचना मिली थी। दमकल की 10
गाडियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। आग लगते ही वहां रहने वाले सभी लोग बाहर
निकल चुके थे। नाराज लोगों ने दमकल कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इतना ही
नहीं दमकल की गाडियों में भी तोडफोड की।
# रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा