More than 100 policemen suspended in yogi government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काम में लापरवाही बरतने वाले 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी निलंबित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 6:32 PM (IST)
काम में लापरवाही बरतने वाले 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद काम में लापरवाही बरतने के आरोप में अब तक करीब 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जा चुके है। इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी गाजियाबाद, नोएडा व मेरठ जिले के हैं। खबरों के अनुसार राजधानी लखनऊ के सात पुलिसकर्मी भी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए जा चुके हैं। सीएम योगी ने इन कार्रवाइयों पर कहा कि प्रदेश में यह बदलाव की शुरुआत है, अंत नहीं। राज्य में कानून का राज्य स्थापित होगा और जनता की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे। पुलिस व्यवस्था के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भी योगी ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने अध्यापकों को टी-शर्ट न पहनने का फरमान भी सुना डाला है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब राज्य के स्कूलों की व्यवस्था को सुधारना ही होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement