Advertisement
विपक्षी दलों के गठबंधन में अभी और दल शामिल होंगे, एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिलेगी चुनौती - नीतीश कुमार

दिल्ली में एनडीए की मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि 1999 में एनडीए बना था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने कभी एनडीए की मीटिंग नहीं बुलाई थी, जबकि, पहले हमेशा मीटिंग होती थी।
जदयू के नेता ने कहा कि एनडीए की मीटिंग में जो लोग शामिल थे उनमें से कई लोगों को आप लोग जानते भी नहीं हैं, कौन-कौन पार्टी को वे लोग मीटिंग में बुलाये थे? हम लोगों की मीटिंग में जो पार्टियां शामिल थी, वे सभी जानी पहचानी पार्टी हैं।
वर्ष 2024 में एनडीए को मिलने वाली चुनौती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूरी चुनौती मिलेगी। इसकी भी संभावना है कि सही समय आने पर कुछ और लोग भी विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे। अभी हम उनलोगों का नाम नहीं लेंगे, नहीं तो उन पर न जाने क्या-क्या कार्रवाई हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि हमलोग मिलकर देश के हित में काम कर रहे हैं। देश का इतिहास ही ये लोग बदल देंगे। आजादी की लड़ाई से इन लोगों का कोई मतलब नहीं था। उन्होंने दोहराया कि हमारी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। हमलोग केवल देश के हित में बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


