Monsoon reached Kerala, record rain in two days, came four days earlier-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसून केरल पहुंचा, दो दिन में रिकॉर्ड बारिश, चार दिन पहले आया

khaskhabar.com: सोमवार, 28 मई 2018 8:43 PM (IST)
मानसून केरल पहुंचा, दो दिन में रिकॉर्ड बारिश, चार दिन पहले आया
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। इसके साथ ही देश में बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। जल्द ही केरल तट पर दस्तक देगा। मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा, ''केरल के ऊपर मानसून आने जैसी स्थिति बन चुकी है। इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि देश में बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मानसून 28 मई को ही केरल पहुंच गया है।' स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलवत ने कहा कि केरल के सभी मौसम केंद्रों पर बीते दो दिन से बारिश रिकॉर्ड की गई है। हवा की गति भी मौसम के मुताबिक है, ऐसे में लगता है कि मानसून केरल पहुंच चुका है। मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि एनएलएम इस समय अंडमान व निकोबार के मायाबन्दर क्षेत्र तक पहुँच गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर में बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मॉनसून को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे तथा अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी के भी कई इलाकों में यह जल्द प्रगति करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement