Advertisement
TVF सीईओ अरुणाभ पर यौन दुराचार का केस, कई महिलाएं हुईं शिकार

उस दिन शाम करीब 6.45 बजे अरुणाभ ने अचानक मुझे कॉल करके ऑफिस बुलाया। उसका कहना था कि मेरे काम का कुछ हिस्सा पूरा नहीं हुआ है। मैं तुरंत ऑफिस पहुंची। वहां तीन लोग मौजूद थे। उनमें से दो पांच मिनट के अंदर चले गए। अरुणाभ अपनी कुर्सी पर आराम से बैठा था। उसने मेरी तरफ देखा और पूछा- चतुर्भुज स्थान का नाम सुनी हो? मैं चकित थी। चतुर्भुज स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर का रेड लाइट एरिया है। मैंने इस सवाल पर कोई रेस्पांस नहीं दिया। उसने आगे पूछा- मुझे चतुर्भुज स्थान बहुत पसंद है। उधर कॉमर्शियल डील होती हैं।
‘कम समय है, थोड़ा जल्दी करते हैं’
तुम भी तो कॉमर्शियल डील पर आई हो। इस बात को टालते हुए मैंने कहा- अरुणाभ आप बड़े भाई हैं। मेरी तबियत थोड़ी ठीक नहीं है। क्या करना है बताइए, हम करके घर जाएंगे। तभी उसने अचानक मेरा हाथ पकड़ा और कहा, ‘मैडम थोड़ा रोल प्ले करें।’ मैं हैरान थी। तब से यह रोजाना होने लगा। मेरे साथ बार-बार छेड़छाड़ हुई। एक दिन ओला की टीम से हमारी मीटिंग हो रही थी। अचानक अरुणाभ मीटिंग से उठकर अंदर चला गया। उसने मुझे आवाज दी। मैं अंदर गई तो उसने कहा- ‘कम समय है, थोड़ा जल्दी में करते हैं।’ मैं आवाक उसे देखती रही।
पुलिस मेरी जेब में है: अरुणाभ
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



