Mohinder Pal will not cremate Bittu Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मामले वापस नहीं लेने तक बिट्टू का दाह संस्कार नहीं करने पर अड़ा डेरा

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2019 3:35 PM (IST)
मामले वापस नहीं लेने तक बिट्टू का दाह संस्कार नहीं करने पर अड़ा डेरा
बिट्टू के बेटे अरमिंदर कुमार ने फरीदकोट जिले में अपने गृहनगर कोटकापुरा में संवाददाताओं से कहा, "हमने सरकार के प्रतिनिधियों को अपनी मांगें बता दी हैं। हमारी प्रमुख मांग है कि मेरे पिता के खिलाफ सभी झूठे आरोप हटाए जाएं।" उसने कहा, "वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। कम से कम अब उनके खिलाफ लगाए गए कलंक को हटा दिया जाना चाहिए। जब तक वह इस कलंक से मुक्त नहीं हो जाते, हम उनका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।" 2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा के पंचकूला शहर में हिंसा भड़काने समेत कई मामलों में वांछित बिट्टू को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर शहर से एक विशेष जांच दल ने गिरफ्तार किया था।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement