Modiji policies paved the way for making digital technology accessible to everyone: Colonel Rajyavardhan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदीजी की नीतियों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने का मार्ग प्रशस्त किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 7:28 PM (IST)
मोदीजी की नीतियों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने का मार्ग प्रशस्त किया : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
नई दिल्ली। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मंगलवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ITU World Telecommunication Standardization Assembly 2024 और 8th edition of India Mobile Congress 2024 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टालों पर जाकर प्रदर्शनी का दौरा किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मोदीजी की दूरदर्शी नीतियों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस समारोह का अनुभव विकसित भारत और आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को एक नई ऊर्जा देने वाला है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रगति अब वैश्विक सुर्खियों का हिस्सा बन रही है। भारत, अब सेमीकंडक्टर उद्योग और डिजिटल टेक्नोलॉजी का आकर्षक पावर हाउस बनता जा रहा है। भारत और एशिया-प्रशांत में पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। भारत ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स बनाएं और इन प्लेटफॉर्म्स पर हुए नवाचार ने लाखों नए अवसर पैदा किए। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5 जी मार्केट बन चुका है और अब हम 6 जी टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement