Modi roared at Mamata government in Bengal: Said- Didi tried to save Sheikh Shahjahan...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल में ममता सरकार पर गरजे मोदी: बोले-दीदी ने शेख शाहजहां को बचाने के लिए...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 मार्च 2024 4:15 PM (IST)
बंगाल में ममता सरकार पर गरजे मोदी: बोले-दीदी ने शेख शाहजहां को बचाने के लिए...
हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज स्वतंत्र भारत में देश की समृद्धि और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर फिर से पूरे गौरव से नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है। ये हम सभी का सौभाग्य है की 5 सदियों के इंतजार के बाद, 500 सालों के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्हें बदले में क्या मिला? मुख्यमंत्री दीदी ने, बंगाल सरकार ने TMC के नेता को बचाने के लिए जो भी कर सकते थे पूरी शक्ति लगा दी... TMC के राज में TMC का ये अपराधी नेता करीब-करीब दो महीने तक फरार रहा। कोई तो होगा ना जो उनके बचाता होगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है?... मुझे सबसे ज्यादा हैरानी INDI गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है। INDI गठबंधन के बड़े-बड़े नेता संदेशखाली पर आँख, कान, मुँह सब बंद करके बैठे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement