Advertisement
मोदी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। वह न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर दिवालिया और अब तो पार्टी चलाने का ठेका ही दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई है, जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। उसे चलाने का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है और पार्टी का हर कार्यकर्ता यह महसूस कर रहा है कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 20 सालों से भाजपा की सरकार है। महाकुंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मतदाताओं में बड़ी संख्या ऐसे सौभाग्यशाली युवाओं की है, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी। देश को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह पहले भी मिल सकता था, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को गौरव बढ़ाने में लगी रही। कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी, अभावों और मुश्किलों में ही फलती-फूलती है। कांग्रेस गरीबों को तरसाती रही और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाती रही। कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब बनाए रखा और लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान के चक्कर में उलझाए रखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी ने बहनों को जो गारंटी दी थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उस गारंटी को पूरा कर दिया है। लेकिन, मैं बहनों को सावधान करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस विधेयक का समर्थन किया है। गठबंधन में वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में इसे पारित नहीं होने दिया। इन्होंने संसद में हंगामा किया, बिल फाड़ दिया और स्पीकर पर हमला किया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


