Modi government waives transaction fee on IMPS, NEFT transfer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजिटल लेनदेन: मुफ्त हों IMPS,NEFT

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 4:44 PM (IST)
डिजिटल लेनदेन: मुफ्त हों IMPS,NEFT
नई दिल्ली। नोटबंदी के जरिए काला धन के खिलाफ अभियान के साथ-साथ मोदी सरकार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए भी जरूरी कदम उठा रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्रालय ने गुरूवार को सरकारी बैंकों से नेट बैंकिंग पर लगने वाले चार्जेज में कमी कमी करने के लिए कहा है। इस नए आदेश के मुताबिक जल्द ही आईएमपीएस और नेफ्ट के जरिए होने वाले लेन-देन पूरी तरह मुफ्त करने की बात कही गई है। मंत्रालय ने ने बैंकों से कहा कि आईएमपीएस और नेफ्ट के जरिए भुगतान के चार्ज खत्म होने चाहिए। सिर्फ नेट बैकिंग ही नहीं, वित्त मंत्रालय ने मोबाइल के जरिए होने वाले अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा के जरिए 1,000 रुपये से अधिक के लेन-देन में भी 50 पैसे की छटू देने के लिए कहा है। यूएसएसडी मोबाइल शॉर्ट कोड मैसेज होता है, जिसे मुख्य तौर पर फीचर मोबाइल के जरिए बैंकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। यूएसएसडी ट्रांजैक्शंस की फीस 1.50 रुपये है, जिसे सरकार ने 30 दिसंबर, 2016 तक के लिए खत्म कर दिया है। मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डिजिटल और कार्ड भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र बैंकों को फीस में कमी के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, ‘सरकारी बैंक आईएमपीएस और यूपीआई ट्रांजैक्शंस का कोई चार्ज नहीं होगा।’ आईएमपीएस के जरिए इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर किया जा सकता है। खासतौर पर मोबाइल के जरिए भी यह ट्रांजैक्शन की जा सकती है। इसके अलावा यूपीआई ऐप के जरिए कस्टमर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रहते हुए भी कारोबारियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ट्रांजैक्शन नेट बैंकिंग, कार्ड, वॉलेट और आईएफएससी कोड के बिना भी की जा सकती है।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement