Advertisement
10 सालों में मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया दुर्व्यवहार - कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने 2016 में कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन उनकी आय 27 रुपये प्रति दिन रह गई और हर किसान पर 74 हजार रुपये औसत कर्ज हो गया है। नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा कि हम विश्व की सबसे अच्छी फसल बीमा योजना लेकर आ रहे हैं, लेकिन वह निजी कंपनियों के लिए मुनाफा योजना बन गई।
उन्होंने कहा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की स्थाई समिति की 69वीं रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया कि तत्कालीन कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर साल 2017 से नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख रहे थे कि कृषि यंत्रों पर से जीएसटी हटा दीजिए, लेकिन मोदी सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। अब मोदी सरकार ने रबी सीजन के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा की है। पिछले वर्ष की तुलना में यह वृद्धि सिर्फ 2.4 से सात प्रतिशत तक की है। हर बार न पर्याप्त खरीद की जाती है और न उचित दाम दिया जाता है और न समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का इंतजाम होता है। यानी पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने हर समय किसानों की पीठ पर लाठी और पेट पर लात मारी है।
दुबे ने कहा, कांग्रेस की मांग है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी मिले। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सोयाबीन की फसल पर समर्थन मूल्य कम से कम 6,000 रुपये निर्धारित किया जाए। जिन किसानों ने अपनी फसल इससे कम मूल्य पर बेच दी है, उनके खातों में भी बाकी राशि डाली जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा सिर्फ रस्म अदायगी बनकर न रह जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


