Modi Government gift to farmers, Agriculture sector will get more strength-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, कृषि क्षेत्र को और मिलेगी मजबूती

khaskhabar.com: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 5:37 PM (IST)
मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, कृषि क्षेत्र को और मिलेगी मजबूती
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक की हुई। कैबिनेट ने बुधवार को ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ को मंजूरी दे दी है। इस अंब्रेला स्कीम से हमारे किसान और अधिक सशक्त होंगे, जिससे कृषि क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में कहा गया है कि देश का हर नागरिक हमारे मेहनतकश किसानों का आभारी है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पेट्रोल की कीमतें घटाने के बारे में निर्णय नहीं आया है। बैठक के दौरान बायोफ्यूल पर चर्चा तो हुई लेकिन पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा महंगाई घटाने को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तेलों के दाम पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बैठक कैबिनेट के फैसलों से संबंधित थी, न कि पेट्रोल-डीजल से। हालांकि प्रधान ने कैबिनेट के उस फैसले की जानकारी जरूर दी। इसमें एथनॉल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। मोदी सरकार ने बुधवार को एथनॉल की कीमतों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस कदम से चीनी मिलों को फायदा मिलेगा। प्रधान कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन कांग्रेस के नेताओं को आलू-प्याज के साइज की जानकारी नहीं वे वर्तमान सरकार को बैंकिंग व्यवस्था की स्थिति को झूठ के आधार पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यों को वैट में कटौती करने की हिदायत दी है। कहा कि राजस्थान ने शुरुआत भी कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement