Advertisement
मोदी सरकार के 11 साल पूरे, भाजपा ने बनाई समितियां, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया जिला संयोजक बने

टोंक विधानसभा में शैलेन्द्र चौधरी को संयोजक बनाया गया है। महेंद्र सिरोठा और हनुमान बैरवा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
देवली उनियारा विधानसभा में बनवारी जाट को संयोजक नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र सैनी और रत्तीराम पहाड़िया को सह संयोजक बनाया गया है।
निवाई पीपलू विधानसभा में प्रधान काबरा को संयोजक बनाया गया है। प्रताप सिंह राजावत और देवराज गुर्जर को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों पर कार्यशाला आज
टोंक। भाजपा का "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान 5 जून को टोंक में शुरू होगा। कार्यशाला सुबह 11 बजे सांसद निवास बंबोर गेट स्थित जानकीबाई धर्मशाला में होगी। इसमें जिलाध्यक्ष, विधायक, निवर्तमान सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विधानसभा और मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। निवर्तमान सांसद जौनापुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश अब विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार के 11 वर्ष कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


