Modi cabinet approved strategic partnership model for defence manufacturing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशी कंपनियां लड़ाकू विमान,पनडुब्बी बनाएंगी,सामरिक भागीदारी मॉडल मंजूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 11:58 AM (IST)
देशी कंपनियां लड़ाकू विमान,पनडुब्बी बनाएंगी,सामरिक भागीदारी मॉडल मंजूर
नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को रक्षा खरीद नीति के महत्वपूर्ण ‘सामरिक भागीदारी मॉडल’ को मंजूरी दे दी। सरकार ने यह कदम घरेलू निजी क्षेत्र की भागीदारी से देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए उठाया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगायी गयी। इससे पहले रक्षा मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी थी। जेटली ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि रक्षा तैयारियों के तहत यह जरूरी हो जाता है कि रक्षा उपकरणों की घरेलू बाजार और उद्योग से खरीद की जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की अपेक्षा है कि इस मॉडल के तहत रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिलकर काम करेंगे। इस मॉडल के लागू होने के बाद देश में ही पनडुब्बी, बख्तरबंद वाहन, लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर बनाने के लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। ये कंपनियां विदेशी प्रतिष्ठानों के साथ नियमों के अनुसार भागीदारी कर रक्षा उपकरणों को देश में ही बना सकेंगी। बाद में इस सूची में अन्य रक्षा उपकरणों को भी शामिल किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement