Modi laid the foundation stone of the first Indian Institute of Skill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की रखी आधारशिला

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 5:56 PM (IST)
मोदी ने देश के पहले भारतीय कौशल संस्थान की रखी आधारशिला
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं को अधिक रोजगार पाने योग्य एवं स्वनिर्भर बनने के उद्देश्य से सोमवार को यहां देश के अब तक के पहले भारतीय कौशल संस्थान की आधारशिला रखी। इस संस्थान की संकल्पना उन्होंने सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की यात्रा के दौरान की थी। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की साझेदारी में देश में अपनी तरह के ऐसे पहले संस्थान की स्थापना करने का फैसला किया था। यह संस्थान प्रशिक्षण के सिंगापुर मॉडल से प्रेरित है और यह देश के विभिन्न सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों को अंगीकार करेगा। मंत्रालय ने ऐसे छह संस्थान खोलने का निर्णय किया है।

[@ 5000 से ज्यादा के पुराने नोट अब एक ही बार हो सकेंगे जमा]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement