Advertisement
विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये कोरोना उन्मूलन में देंगे : नीतीश

स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नोडल विभाग बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलग से कोरोना स्पेशिफिक अकाउंट' खुलवाए जिसमें जल्द से जल्द राशि का हस्तांतरण हो सके।
उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग जहां जो आवश्यकता महसूस करे, उसके अनुसार व्यय करे। इसके लिए वित्तीय नियामावली में संशोधन कर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, सचिव को पूर्व में ही अधित किया जा चुका है।"
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन होने के पूर्व ही 13 मार्च को राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 100 वेंटीलेटर खरीदने की इजाजत दी थी, अगर इससे ज्यादा वेंटीलेटर मिल पाता है तो स्वास्थ्य विभाग और वेंटीलेटर की खरीद करे।
बैठक के दौरान वर्तमान परिस्थिति में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। लॉकडाउन के कारण जो लोग बिहार के बाहर फंसे हुए हैं उनको दी जाने वाली राहतों के संबंध में भी चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


